प्यारी दीदी योजना क्या है? कैसे मिलेगा 2500 रुपये महीने

कुछ टाइम बाद दिल्ली में विधान सभा चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियाँ चुनाव प्रचार में अभी से जुट चुकी हैं। कुछ टाइम पहले ही आम आदमी पार्टी चीफ अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान किया है, जिसमे चुनाव में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 2100 रुपये महीने देने का वादा किया गया है। इसी तर्ज पर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत, कांग्रेस सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना से जुड़ी अहम् जानकारी इस प्रकार है –

प्यारी दीदी योजना

यह घोषणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने की, जिन्होंने बताया कि यह पार्टी की पहली गारंटी है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहायता के रूप में प्रति माह ₹2,500 की धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

दिल्ली की सभी महिलाएं, विशेषकर वे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

योजना का उद्देश्य –

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह योजना चुनावी वादे के रूप में नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में लाई गई है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2,100 देने की घोषणा की है। कांग्रेस की ‘प्यारी दीदी योजना’ इस राशि से ₹400 अधिक प्रदान करने का वादा करती है, जिससे महिलाओं को अधिक लाभ मिल सके।

 

दिल्ली की जनता आगामी चुनावों में विभिन्न पार्टियों द्वारा किये जा रहे वादों और उनपर विश्वास के आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘प्यारी दीदी योजना’ कांग्रेस के लिए कितनी प्रभावी सिद्ध होती है।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment