अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो अब भूमि से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आपकी सुविधा के लिए खाता, खतौनी, नक्शा, जमाबंदी और भूलेख जैसी सारी जानकारियां ऑनलाइन कर दी हैं। आप यह सब अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे यूपी भूलेख पोर्टल पर देख सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि उत्तर प्रदेश खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकालें और इससे जुड़ी बाकी जरूरी जानकारी।
UP में अपने खेत का नक्शा कैसे देखें?
भूलेख नक्शा यूपी आप इस तरह देख सकते हैं –
- Step 1 – सबसे पहले आप UP Bhulekh पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं.
- Step 2 – होम पेज पर आपको इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न तरह की सुविधाओं के बारे में डैशबोर्ड मिलेगा.
- Step 3 – डैशबोर्ड में “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” के box पर क्लिक करें.
- Step 4 – अब कैप्चा कोड डालने का विकल्प आएगा. निर्धारित बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर Submit करके आगे बढ़ें.
- Step 5 – अब क्रमशः अपना जनपद, तहसील और ग्राम सेलेक्ट करते जाएं.
- Step 6 – अब खतौनी नकल देखने के लिए आपको चार विकल्प मिलेंगे. आप इनमें से कोई भी एक विकल्प चुनकर आगे बढ़ सकते हैं.
- Step 7 – उदाहरण के तौर पर अगर खातेदार के नाम द्वारा खोजना चाहते हैं, तो नाम टाइप करके खोजें पर क्लिक करें. फिर लिस्ट में खातेदार का नाम चुनें.
- Step 8 – अब “उद्धरण देखें” के विकल्प पर क्लिक करें.
- Step 9 – क्लिक करते ही आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खतौनी की नकल स्क्रीन पर आ जाएगी.
- Step 10 – आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट निकालकर इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
इस तरह आप काफी आसानी से घर बैठे उत्तर प्रदेश खतौनी की नकल ऑनलाइन देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नरेगा की पेमेंट लिस्ट देखने का तरीका
नाम से खतौनी कैसे देखें?
नाम से खतौनी देखने के लिए up bhunaksha वेबसाइट पर खतौनी (अधिकार अभिलेख) आप्शन पर जाना होता है। यहाँ अपना जिला, तहसील और गाँव सेलेक्ट करने के बाद, खातेदार के नाम से खोजें विकल्प पर क्लिक करें और अपना नाम दर्ज करें। ये करने पर उस नाम से मौजूद सभी खाताधारक के नाम आ जायेंगे इसमें अपने नाम पर क्लिक कर देंगे। इस तरह आपकी खतौनी सामने आ जायेगी।
upbhunaksha.gov.in portal पर क्या क्या सेवाएं उपलब्ध हैं?
भुनक्शा पोर्टल पर ये आप्शन होते हैं, जिसपर जाकर आप सुविधा का लाभ उठा सकते हैं –
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानें
- राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पत्ति
- निष्क्रांत संपत्ति
- शत्रु संपत्ति
- राजकीय आस्थान
- बैंक बंधक डैशबोर्ड
- जमाबंदी नकल
- खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल
- भू-नक्शा
- राजकीय आस्थान
- भूखण्ड/गाटे का यूनिक कोड जानें
- भूखण्ड/गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
- भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जानें
- ई-स्टांप क्रय करने हेतु ACC सूची
- ई-स्टांप सत्यापन, आदि
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री की 50000 रुपये लोन योजना क्या है?
जमीन का 100 साल पुराना रिकॉर्ड कैसे निकाले?
उत्तर प्रदेश में 100 साल पुराने जमीन के रिकॉर्ड देखने के लिए यूपी भूलेख की वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘खतौनी की नकल देखें’ विकल्प पर क्लिक करें। फिर जिला, तहसील और गांव चुनें और जरूरी जानकारी भरें। अगर रिकॉर्ड ऑनलाइन न मिले, तो तहसील कार्यालय जाकर लेखपाल से संपर्क करें। वे आपको जमीन का प्रमाणित रिकॉर्ड दे सकते हैं।
मोबाइल से खतौनी कैसे निकाले?
यूपी भुलेख की वेबसाइट मोबाइल पर ठीक तरीके से नहीं खुलती, फिर भी आप डेस्कटॉप मोड में वेबसाइट खोलकर, ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके, खतौनी देख सकते हैं।
UP Bhulekh Helpline Number :
यूपी भूलेख पोर्टल से जुड़ी किसी समस्या के लिए आधिकारिक ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं –
- UP Bhulekh Email ID : [email protected]
- Phone Number : +91 522 2217145
यह भी पढ़ें – फ्री सिलाई मशीन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025