बांधकाम कामगार योजना के फायदों की बात करें तो निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर आपने बांधकाम कामगार योजना के तहत पंजीकरण करा लिया है, तो आपको क्या क्या फायदे मिलेंगे इसकी डिटेल इस इस पोस्ट दी जा रही है –
बांधकाम कामगार योजना फायदे 2024 –
महाराष्ट्र सरकार की बेहद लाभकारी, बांधकाम कामगार योजना के प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं –
1 – सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के फायदे –
- पंजीकृत कामगारों को स्वयं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ₹30,000 की सहायता दी जाती है।
- श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को वृद्धावस्था में पेंशन देने की गारंटी दी जाती है।
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत पंजीकृत कामगारों को सुरक्षा व स्वास्थ्य का बीमा कवर दिया जाता है। जिससे उनके परिवार जनों को आकस्मिक सहायता मिल सके।
2 – शैक्षिक विकास हेतु आर्थिक सहायता –
- शैक्षणिक सहायता की बात करें तो सरकार द्वारा, पंजीकृत कामगारों के बच्चों को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है।
- इंटरमीडिएट तक ₹2,500 से ₹10,000 तक और उच्च शिक्षा / व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ₹20,000 से ₹1,00,000 तक की सहायता उपलब्ध है।
- इसके साथ ही राज्य सरकार मेधावी बच्चों को टैबलेट या लैपटॉप देती है।
3 – स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण के के लिए सहायता –
- पंजीकृत महिला कामगारों को सामान्य प्रसव के लिए ₹15,000 और शल्य चिकित्सा द्वारा प्रसव के लिए ₹20,000 की सहायता दी जाती है।
- गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता के रूप में कामगार और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ₹1,00,000 की सहायता दी जाती है।
4 – काम से जुड़े व आकस्मिक सहायतायें –
- पंजीकृत कामगारों को औजार खरीदने के लिए ₹500 की आर्थिक सहायता मिलती है।
- अप्रत्याशित घटनाओं, जैसे दुर्घटना या मृत्यु के मामले में आर्थिक सहायता मिलती है।
- अपंगता या मृत्यु की स्थिति में कामगार के परिवार को ₹2,00,000 तक की सहायता दी जाती है।
बांधकाम कामगार योजना के तहत पंजीकरण करा कर आप उपरोक्त सभी लाभों का लाभ उठा सकते हैं, जो आपके और आपके परिवार के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
Also Read: |
बांधकाम कामगार योजना का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी, सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करके योजना में जुड़ सकते हैं। आवेदन के समय जरुरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, और निवास प्रमाण पत्र आदि की जरुरत पड़ सकती है।
महाराष्ट्र बांधकाम कामगार योजना के उद्देश्य –
बांधकाम कामगार योजना का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना को महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल (Maharashtra Building and Other Construction Workers Welfare Board) द्वारा संचालित किया जाता है।
नमस्कार दोस्तों! 🙏
मैं दीपकान्त श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हूँ। 🏡 YojanaBlog.com पर मैं सरकारी योजनाओं से सम्बंधित ब्लॉग पोस्ट लिखता हूँ। मेरा प्रयास रहता है कि जो विज़िटर हमारे कंटेंट को देखे, उसे अपेक्षित सही और सटीक जानकारी मिले। ✅✨
मैं एक फुल टाइम डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हूँ और साल 2020 से मैं ब्लॉग्गिंग ✍️ और यूट्यूब 🎥 की दुनिया में सक्रिय हूँ। मुझे सरकारी योजना और फाइनेंस रिलेटेड विषयों पर कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है। 👉 मेरे काम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप DeepkantTech.com पर विजिट कर सकते हैं। 🌐
हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद! 🙏😊