आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी कहते हैं, भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ₹5 लाख तक का सालाना मुफ्त इलाज प्रदान करती है। आइए इस योजना की पात्रता को आसान और स्पष्ट तरीके से समझते हैं –
आयुष्मान भारत योजना पात्रता
यह योजना खास तौर पर ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों के लिए बनाई गई है। पात्रता SECC 2011 (सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना) डेटा के आधार पर तय होती है –
ग्रामीण क्षेत्र के लिए पात्रता:
- जिनके घर कच्चे हैं।
- परिवार में 16 से 59 वर्ष के बीच कोई कमाने वाला सदस्य नहीं है।
- भूमिहीन मजदूर।
- अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) परिवार।
- दिहाड़ी मजदूर जैसे सफाईकर्मी, दर्जी, या गाड़ीवान।
शहरी क्षेत्र के लिए पात्रता:
- दिहाड़ी मजदूर जैसे रिक्शा चालक, फेरीवाले, निर्माण मजदूर।
- घरेलू कामगार (मेड)।
- कुली, मजदूर, या कचरा बीनने वाले।
अगर आप ऊपर बताई गयी शर्तों को पूरा करते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र हैं।
आयुष्मान भारत योजना में कौन पात्र नहीं है?
- जिनके पास सरकारी नौकरी है।
- जिनके पास खुद का चारपहिया वाहन है।
- जिनके पास पक्का घर है।
- जिनकी मासिक आय ₹10,000 से अधिक है।
- जो इनकम टैक्स भरते हैं।
इस तरह चेक करें अपनी पात्रता –
आयुष्मान भारत योजना की पात्रता चेक करने के लिए PMJAY पोर्टल का इस्तेमाल करें।
- वेबसाइट खोलें और “Am I Eligible” पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP डालकर अपने परिवार की पात्रता चेक करें।
योजना का लाभ कैसे उठाएं?
- पात्रता कंफर्म होने पर अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं।
- केवल सूचीबद्ध (empaneled) अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। अस्पताल की सूची पोर्टल पर देखें।
योजना का फायदा कौन से बीमारियों में?
- सर्जरी (कैंसर, हृदय, किडनी ट्रांसप्लांट आदि)।
- सामान्य इलाज (डेंगू, मलेरिया आदि)।
- महिला स्वास्थ्य सेवाएँ (प्रसव, सिजेरियन आदि)।
- चाइल्ड केयर (नवजात शिशु देखभाल)।
योजना के लिए ज़रूरी दस्तावेज़:
- राशन कार्ड।
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- परिवार के सदस्य का SECC डेटाबेस में नाम।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
Q: अगर मेरा नाम SECC लिस्ट में नहीं है, तो क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?
A: नहीं, SECC लिस्ट में नाम होना अनिवार्य है।
Q: गोल्डन कार्ड कहाँ बनवाएं?
A: किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर।